Type Here to Get Search Results !

इन्फ्लूएंजा बी वायरस के चपेट में आईं देबिना बनर्जी

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन्फ्लूएंजा बी नामक संक्रमण से संक्रमित हो गई हैं। दरअसल देबिना हाल ही में अपने पति गुरमीत चौधरी और अपनी दोनों बेटियों दिविशा-लियाना के साथ श्रीलंका ट्रिप पर गई थीं। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ। तब उन्होंने टेस्ट करवाया इसके बाद उन्हें पता चला कि वो इस संक्रमण के चपेट में आ गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देबिना इस समय अपने परिवार से अलग रहे रही हैं। साथ ही बेटियों के संपर्क में भी नहीं आ रही हैं। देबिना के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारीकर इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है, 'देबिना रिकवर कर रही हैं। वो अच्छी तरह से प्रिकॉशन्स ले रही हैं। अच्छा खा-पी भी रही हैं। साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रख रही हैं कि उनकी बच्चियां उनसे दूर रहें और उनकी अच्छी देखभाल होती रहे। जल्द ही वो ठीक होकर दमदार वापसी करेंगी।'