भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 12 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 38 हजार 312 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 3 हजार 957 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 60 हजार 574 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 17 लाख 57 हजार 76 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 17 लाख 3 हजार 315 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 13 लाख 22 हजार 429 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 88 हजार 626 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 34 हजार 647 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 14 हजार 689 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 11 हजार 645 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।