Type Here to Get Search Results !

मैरीकॉम ने स्वर्ण जीता, ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज को 5-0 से हराया

नई दिल्ली।  बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने 23वें प्रेसिडेंट्स कप के 51 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। रविवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से हराया। छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन मैरीकॉम ने इस साल मई में इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी स्वर्ण जीता था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने एशियन चैम्पियशिप में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने प्रेसिंडेट कप में ओलिंपिक की तैयारियों के लिए हिस्सा लिया।

वुमन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 7 सितंबर से 21 सितंबर तक रूस में होगी। मैरीकॉम की नजर 2020 टोक्यो ओलिंपिक में क्वालिफाई करने पर होगी। मैरीकॉम ने 2012 लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। एशियन गेम्स में उनके नाम एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने एक स्वर्ण जीता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.