Type Here to Get Search Results !

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले कोहली ने कहा- टूर्नामेंट में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत कर दी। यह एक अगस्त से जून 2021 तक खेला जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसकी तारीफ की है। आईसीसी ने टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर भारतीय कप्तान बयान जारी किया। इसमें कोहली ने कहा, ‘टीम इंडिया इस चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करेगी। टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इस फॉर्मेट में टॉप पर आना संतोषजनक होता है।’

टेस्ट चैम्पियनशिप में नौ टीमेें हिस्सा लेंगी। आयरलैंड, अफगानिस्तान और प्रतिबंधित जिम्बाब्वे की टीमें इसमें नहीं खेलेंगी। 22 महीने में 144 टेस्ट होंगे। भारतीय टीम कुल 18 मुकाबलों में हिस्सा लेगी। आईसीसी को इस चैम्पियनशिप का आइडिया 2009 में आया। 2010 में इसे स्वीकृति दे दी गई। आईसीसी चाहती थी कि 2013 में इसकी शुरुआत हो जाए, लेकिन तब यह टल गई। इसे 2017 में शुरू करने की योजना बनी, लेकिन दोबारा से तारीखों को बढ़ा दिया गया था।
फाइनल मैच इंग्लैंड में होगा
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सभी टीमें 6 सीरीज खेलेंगी। इनमें तीन सीरीज घरेलू और तीन विदेशी जमीन पर होंगी। एक सीरीज में कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा 5 टेस्ट खेले जा सकते हैं। लीग राउंड के खत्म होने के बाद जून 2021 में इंग्लैंड के ग्राउंड पर फाइनल खेला जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.