- 48वीं अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रहे रोमांचक
भोपाल, 19 नवंबर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल क्षेत्र के तत्वावधान में बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित तीन दिवसीय 48वीं अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के बिजली विभाग के कुल 10 क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं।
द्वितीय दिवस में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सिंगाजी क्षेत्र ने इंदौर क्षेत्र को 2-0 से, जबलपुर क्षेत्र ने सिरमौर क्षेत्र को 2-0 से, ग्वालियर क्षेत्र ने सारणी क्षेत्र को 2-1 से तथा रीवा क्षेत्र ने अमरकंटक क्षेत्र को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 20 नवंबर 2026 को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके पश्चात विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
