बीजिंग। चीन की आर्थिक महत्वाकांक्षाओं के लिए पृथ्वी अब बहुत छोटी है। वह अंतरिक्ष में इकोनॉमिक जोन विकसित करने पर विचार कर रहा है, जो चंद्रमा और पृथ्वी के बीच होगा। चीन के एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्पोरेशन के प्रमुख बाओ वीमिन ने इसकी जानकारी दी। राज्य के साइंस एंड टेक्नोलॉजी अखबार ने इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि चीन इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 ट्रिलियन डॉलर (706 लाख करोड़ रु.) खर्च करेगा।
