भोपाल। आदिम-जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विद्यालय शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार संचालित हों। जिन विद्यालयों में सीटें रिक्त रह जायेंगी, उन विद्यालयों के प्राचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। आदिम-जाति कल्याण मंत्री श्री मरकाम आज मंत्रालय में प्रदेश में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव आदिम-जाति कल्याण श्रीमती दीपाली रस्तोगी भी मौजूद थीं।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार संचालित हों
नवंबर 05, 2019
0
