Type Here to Get Search Results !

वॉट्सएप ग्रुप में शिक्षक-छात्रों पर हमले से जुड़े मैसेज चले, फिर नकाबपोशों ने छात्रों को पीटा; सोशल मीडिया भी जांच के दायरे में


नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार रात प्रदर्शनकारी छात्रों पर हमले से जुड़े कुछ वॉट्सएप मैसेज सामने आए हैं। जो नकाबपोशों के द्वारा मारपीट की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने की ओर इशारा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर चले संदेशों की भी जांच की जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा से पहले सोशल मीडिया में सर्कुलेट हो रहे मैसेज में कहा गया कि देश द्रोहियों को मारो। इसके बाद नकाबपोशों ने कैंपस में ढाई घंटे तक कोहराम मचाया था, हमले में 35 लोग जख्मी हो गए।

रिपोर्टर ने वॉट्सएप ग्रुप में ऐसे मैसेज पोस्ट करने वाले 5 लोगों से संपर्क किया। इनमें से तीन ने कहा कि शायद उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल हुआ है, किसी दोस्त ने मैसेज पोस्ट कर दिया। बाकी दो ने कहा कि हम सूचनाएं जुटाने के लिए ग्रुप में शामिल हुए थे। लेकिन किसी ने हमें बाद में हटा दिया।

Tags