Type Here to Get Search Results !

जेएनयू में नकाबपोशों ने ढाई घंटे तक कोहराम मचाया; हॉस्टल में तोड़फोड़ की, कैंपस में खड़ी कारों को भी नहीं बख्शा


नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने रविवार हमला किया। इस दौरान डंडे और लोहे की रॉड से छात्र-शिक्षकों की पिटाई की गई। हमले में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 35 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें दिल्ली एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों ने कई हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ की। यहां तक कि कैंपस में खड़ी कारों तक को नहीं बख्शा। कांग्रेस और वामदलों ने हिंसा के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर की है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया ग्रुप की जांच की जा रही है।
Tags