Type Here to Get Search Results !

एक लाख 34 हजार 701 श्रमिकों को लेकर अब तक 100 ट्रेन पहुँची मध्यप्रदेश

भोपाल। कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे श्रमिकों को लेकर अब तक 100 ट्रेन मध्यप्रदेश आ चुकी हैं। इन ट्रेनों से एक लाख 34 हजार 701 श्रमिक लाये जा चुके हैं। इन 100 ट्रेनों में मुख्य रूप से रीवा 30, मेघनगर 13, ग्वालियर 9, जबलपुर 6 और छतरपुर 6 ट्रेन आयी हैं।

अपर मुख्य सचिव एवं स्टेट कंट्रोल रूम प्रभारी आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि 2 मई को नासिक से भोपाल 347 श्रमिक, 6 मई को हैदराबाद से भोपाल 1030, हैदराबाद से कटनी 997, पनवेल से रीवा 1140, 7 मई को पनवेल से भोपाल 1200, 8 मई को लुधियाना से ग्वालियर 1365, राजकोट से रतलाम 1233, अकोला से जबलपुर 1354, अहमदनगर से विदिशा 1256, कोजिकोड से विदिशा 1135, ओरंगाबाद से ओबेदुल्लागंज 1223, रिवाड़ी से सागर 1239, दिल्ली से छतरपुर 1032, हैदराबाद से जबलपुर 1185, पुणे से रीवा, 1093, हैदराबाद से रीवा 1250, 9 मई को राजकोट से रतलाम 1299, पोरबंदर से मेघनगर 1180, जूनागढ़ से मेघनगर 1250, हैदराबाद से विदिशा 1160, अकोला से खण्डवा 1347, औरंगाबाद से जबलपुर 1329, गोवा से ग्वालियर 1200, रिवाड़ी से सागर 1280, 10 मई को पोरबंदर से मेघनगर 1261, रिवाड़ी से छतरपुर 1347, जूनागढ़ से मेघनगर 1243, मोरवी से रतलाम 1200, पनवेल से रीवा 1143, औरंगाबाद से खण्डवा 1170, 11 मई को पोरबंदर से मेघनगर 1319, भिवाणी से छतरपुर 1228, मौरवी से भोपाल 1416, मौरवी से शाजापुर 1434, जूनागढ़ से मेघनगर 1597, राजकोट से रतलाम 1230, पुणे से ग्वालियर 1307, बेंगलुरू से ग्वालियर 1070, कसरगोड से ग्वालियर 1116, पालघर से मेघनगर 1150 और थाने से रीवा 1252 श्रमिक लाये जा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.