Type Here to Get Search Results !

राज्यकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को दी अंतिम विदाई

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा गृह क्षेत्र सिरोंज में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत राज्यकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में हुए विलीन।

आदित्य श्रीवास्तव, सिरोंज। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व उच्चशिक्षा, जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना के चलते सोमवार रात में भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में निधन हो गया हैं। शर्मा 11 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद 12 मई को उन्हें भर्ती कराया गया था। पूर्व मंत्री का पार्थिक शरीर गृह निवास सिरोंज लाया गया जहाँ पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत राज्यकीय सम्मान के साथ लक्ष्मीकांत शर्मा को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में उमड़े हज़ारों लोगों ने नम थी।

पूर्व मंत्री के निधन की जानकारी लगते ही नगर सिरोंज और प्रदेशभर में शोक की लहर चल गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शौक व्यक्त किया।

लक्ष्मीकांत शर्मा का राजनीतिक सफर....

  • पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गये थे। इसके बाद में  सरस्वती शिशु मंदिर सिरोंज में आचार्य तथा के संघ से नगर कार्यवाहक भी रहे। विश्व हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री भी रहे तथा परिषद पर प्रतिबंध लगने के पश्चात हिन्दू चेतना मंच के जिला संयोजक रहे।
  • वर्ष 1993 में सम्पन्न दसवीं विधान सभा के निर्वाचन में लक्ष्मीकांत शर्मा पहली बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
  • दसवीं विधानसभा के दौरान आपको आश्वासन, सार्वजनिक उपक्रम एवं पुस्तकालय समिति का सदस्य भी मनोनीत किया गया।
  • एक मुखर, सक्रिय और जागरूक विधायक शर्मा की भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें वर्ष 1996 में मध्यप्रदेश विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1998 में सम्पन्न ग्यारहवीं विधानसभा के चुनाव में लक्ष्मीकांत शर्मा दूसरी बार सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।
  • वर्ष 2003 में सम्पन्न बारहवीं विधानसभा के चुनाव में तीसरी बार पुन: सिरोंज से विधायक चुना गया।
  • 28 जून 2004 को सुश्री उमा भारती मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल कर जनसम्पर्क, खनिज साधन और जनशिकायत निवारण विभाग का उत्तरदायित्व सौंपा गया।
  • 27 अगस्त 2004 को मुख्यमंत्री  बाबूलाल गौर के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई। खनिज साधन, जनशिकायत निवारण, संस्कृति, धार्मिक न्यास, धर्मस्व, पुनर्वास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपा गया।
  • 4 दिसम्बर, 2005 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रूप में सम्मिलित किया गया। 
  • 25 अगस्त 2007 को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी।
  •  2008 में सम्पन्न विधानसभा निर्वाचन में पुन: निर्चाचित हुए। 20 दिसंबर 2008 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।
  • वर्ष 2018 सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीकांत शर्मा के छोटे भाई उमाकांत शर्मा सिरोंज से विधायक चुना गया हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.