Type Here to Get Search Results !

बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में एक बच्ची की मौत, 6 घायल 2 रेफर

बेगमगंज |


थाना क्षेत्र के ग्राम तिनसुआ के पास दो मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया जिसमें 6 लोग घायल हुए है एवं एक बच्ची की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे सभी घायलों को बेगमगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो घायलों को रायसेन अस्पताल रेफर किया है। शेष चार का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है । पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।


 
 
आपको बता दें कि एक बाइक पर सवार बख्तसिंह पिता रज्जू उम्र 30साल, सोनम पति बखत सिंह उम्र25 साल, साक्षी पिता अमरसिंह उम्र15 साल, आयुष पिता बखत सिंह उम्र 5 साल, रुचिता पिता बखत सिंह उम्र 2 साल सभी निवासी ग्राम मरखंडी थाना सुल्तानगंज के है वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजू पिता प्रहलाद सिंह उम्र 30साल, धर्मेंद्र पिता पूरन सिंह उम्र 30 साल दोनों निवासी ग्राम घाना थाना सुल्तानगंज के बताए गए है। जिसमें रुचिता को डॉक्टर द्वारा मृतक घोषित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.