Type Here to Get Search Results !

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा से प्राप्त किया आशीर्वाद

भोपाल। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा के निवास पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर श्री विक्रम वर्मा की धर्मपत्नी तथा नव निर्वाचित विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नव निर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव के निवास पर जाकर सौजन्य भेंट की। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री भार्गव ने तिलक कर स्वागत किया और प्रतिमा भेंट की।