Type Here to Get Search Results !

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन चोपड़ा कला बावड़ी (शासकीय स्कूल के पास) फंदा, भोपाल में किया गया

चोपड़ा कला बावड़ी, फंदा।  जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज 30 जून 2026 विकासखंड फंदा जिला भोपाल में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम किया गया। समापन कार्यक्रम चोपड़ा कला बावड़ी (शासकीय स्कूल के पास) किया गया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करण सिंह सलाहकार म. प्र. जन अभियान परिषद , संभागीय समन्वयक वरुण आचार्य जी जिला समन्वयक पवन सहगल ने  जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संवाद किया गया और जल स्त्रोत के महत्व के बारे मे बताया गया।  ब्लॉक समन्वयक नंदकिशोर मालवीय द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तीन माह जो गतिविधि हुई है उसकी जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो सहित चोपड़ा कलां शासकीय स्कूल के प्रधानाचार्य एवं म. प्र. जन अभियान परिषद की ओर से नामांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के परामर्शदाता सहित, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति,।ग्राम चोपड़ा कला प्रस्फुटन समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं की भी सहभागिता रही।

बावड़ी उत्सव में सर्वप्रथम स्वच्छता,साज सज्जा पूजन किया गया इसके बाद जल संवाद किया गया। अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

बावड़ी में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर नर्मदा जी की आरती के साथ सभी ने जल स्त्रोत को बचाने के लिए संकल्प लिया। और कार्यक्रम का समापन हुआ।