Type Here to Get Search Results !

समाजवादी पार्टी कानपुर नगर के नेतत्व में किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र वार्ड 16 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन

कानपुर नगर (वेद गुप्ता)। दिनांक 01/11/26 दिन रविवार को समाजवादी पार्टी कानपुर नगर के नेतत्व में किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के वार्ड 16 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया कार्यक्रम आयोजक किदवई नगर विधानसभा प्रभारी सपा एडवोकेट सुधांशु मिश्रा रहें भारी तादात में स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जाँच की गयी व जनता जनार्दन को राहत दी गयी
 

महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल मेहमूद ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सरहाना की और कहा की सपा सदैव सेवा और विकास पर काम करती है

एडवोकेट सुधांशु मिश्रा ने कहा सेवा ही धर्म है और जन सेवा ही संकल्प के साथ किदवई नगर विधानसभा के सभी वार्डों में समाजवादी पार्टी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें आज नाक कान संबंधी 250 मरीजों का जाँच, आँखों से सम्बंधित 360 जाँच, बुखार जुखाम संबंधित 540 लोगों की जाँच एवं ब्लड जांचे की गयी क्षेत्रीय जनों को लाभ दिलवाया गया 


प्रमुख रूप से नगर सचिव सादाब खान, हुकुम सिंह यादव, मेराज अहमद, सूफी सुल्तान,दीपक खोटे,महेश कनोजिया,बजरंगी हजरिया, ओम प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र कोरी,हमज़ा, अमीर, अजीम,इमरान आसिफ,दानिश, अकरम, इबादुल हसन , अजहर, रेहान आदि बहुत से क्षेत्रीय जन उपस्थित रहें