Type Here to Get Search Results !

फिल्टर प्लांट पहुंचे सीएमओ, शुद्ध पेयजल व्यवस्था पर जोर

  • अवैध नल कनेक्शनों पर नगरपालिका की सख्ती, पांच कनेक्शन हटाए


बेगमगंज ।  नगरवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल.एस. डोडिया ने वार्ड क्रमांक 04 स्थित फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में पानी की शुद्धता, फिल्टर मीडिया और वाटर टैंक की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कर्मचारियों को फिल्टर प्लांट परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलनी चाहिए। इसके लिए प्लांट की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।



अवैध नल कनेक्शनों पर कार्रवाई, पांच कनेक्शन हटाए

दूसरी ओर, नगरपालिका द्वारा नगर में जलकर वसूली तेज करने के साथ ही अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को नगरपालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अनाधिकृत नल कनेक्शन हटाए।

नगरपालिका की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जलकर वसूली और पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्ती बरत रहा है। अब देखना होगा कि इस अभियान के माध्यम से जलकर वसूली में कितनी तेजी आती है और नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित होती है।