- JITO भोपाल ने महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ललित गांधी से किया संवाद
भोपाल। JITO भोपाल के सदस्यों को आज मुंबई से पधारे ललित गांधी, अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा, अल्पसंख्यक आयोग, महाराष्ट्र शासन से मुलाकात एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
संवाद के दौरान अल्पसंख्यक समुदायों के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं लाभकारी प्रावधानों की जानकारी दी गई। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि ऐसी अनेक योजनाओं का लाभ जैन समाज द्वारा अपेक्षित स्तर पर नहीं लिया जा रहा है। श्री ललितजी गांधी ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समाज के अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान जैन समाज के शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, स्वरोजगार, उद्यमिता एवं युवा विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। संवाद का समापन अत्यंत सकारात्मक ऊर्जा एवं नए संकल्प के साथ हुआ। JITO भोपाल द्वारा आगामी समय में पूरे जैन समाज को एक मंच पर जोड़ते हुए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा अल्पसंख्यक योजनाओं एवं अन्य उपलब्ध अवसरों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
JITO भोपाल ने इस अवसर पर अपने वरिष्ठ सदस्यों CS Amit Kumar Jain, Chairman-JITO Bhopal, CA अखिलेश जैन, सुनील जैन 501, डॉ. प्रशांत जैन (SIRT) सहित सक्रिय सदस्यों आशीष जैन Sam System, CA वैभव जैन, नितिन नंदगांवकर, मनोज पारख , विकास जैन , सुनील गोदहा, संदीप जैन गेहूं, सुरेंद्र गांधी (PR College), राजीव जैन गेहूं, संजय जैन मोदी, रोहित जैन सुगंधी, अरिहंत गोठी, नितेश जैन सूद, विजय तरण, गौरव जैन गोखरू, प्रमोदजी जैन “हिमांशु” एवं अन्य सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अल्प सूचना के बावजूद कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
JITO भोपाल के पदाधिकारियों ने कहा कि “यह संवाद केवल एक बैठक नहीं, बल्कि भोपाल एवं पूरे मध्यप्रदेश के जैन समाज के लिए एक नई दिशा की शुरुआत है। हमारा प्रयास रहेगा कि समाज के प्रत्येक वर्ग—युवा, महिला, व्यवसायी, विद्यार्थी एवं जरूरतमंद परिवार—तक उपलब्ध योजनाओं और अवसरों की जानकारी पहुंचे।”
JITO भोपाल ने “पूरे जैन समाज के हित में एकजुट होकर नई ऊर्जा के साथ कार्य करने” का संकल्प व्यक्त किया।