Type Here to Get Search Results !

दोतरफा फायरिंग में महिला की मौत

शाहजहांपुर। 

मकान पर कब्जे को लेकर हुई दोतरफा फायरिंग में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। महिला कब्जा करने वाले पक्ष की थी। सूचना पाते ही एएसपी देहात केबी सिंह, परौर और मिर्जापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना कलान के ग्राम टड़ई निवासी ब्रजभान सिंह व कमलेश सिंह में करीब एक बजे दोनों पक्ष में विवादित मकान को लेकर कहासुनी हो गयी। इस पर पिछले दस साल से ब्रजभान सिंह का कब्जा था। करीब दो महीना पहले गांव के कमलेश सिंह ने उनसे यह मकान छीन लिया। तभी से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। आज ब्रजभान सिंह, पत्नी मायावती सहित अपने पुत्रों व अन्य हथियारबंद
लोगों के साथ कमलेश का मकान खाली कराने पहुंच गया। इसी बीच काफी कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। अचानक एक गोली मायावती के सीने में आ लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। इस घटना से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पाते ही एएसपी देहात केबी सिंह, कलान-परौर व मिर्जापुर की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कमलेश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।