Type Here to Get Search Results !

शिव ने भरोसा दिलाया, नियमित होंगे दैवेभो

पचमढ़ी से भोपाल तक की सवा सौ किमी की पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री से मिले 400 दैवेभो

भोपाल.


मुख्यमंत्री से मिले 400 दैवेभो
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, दैवेभो कर्मचारियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है, जल्द ही नियमितीकरण सहित सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

मप्र वन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आमोद तिवारी की अगुवाई में सोमवार को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही तिवारी ने दीवाली से पहले ही नियमितीकरण आदेश जारी करवाने की मांग की। यह दैवेभो पचमढी से भोपाल तक की सवा सौ किमी की पदयात्रा करके मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर सुधीर तिवारी, विनोद कहार, राजाराम यादव, निसार अहमद, किशोर साहू, अनिल तिवारी, अरविंद सेंगर आदि थे।