स्वाति सक्सेना, शाहजहांपुर.
शाहजहांपुर से बाइक द्वारा अपने गांव वापस जा रहे एक रिटायर्ड दरोगा की बाइक रात किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि मौके पर ही दरोगा की मौत हो गई। सबसे पहले इसकी जानकारी गश्ती पुलिस को हुई। तलाशी से हुई शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। दरोगा एक माह पूर्व ही बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाने से रिटायर हुआ था।
रिटायर्ड दरोगा गंगाराम पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा अंतर्गत लिल्हौर गांव के रहने वाले थे। बीते दिवस वह किसी काम से बाइक द्वारा अकेले ही शाहजहांपुर आए थे। जहां से वह देर शाम वापस हुए। रात निगोही-बीसलपुर रोड पर ग्राम पिपरिया उदयभानपुर के पास किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जब उधर से गश्ती पुलिस निकली तो उसे घटना का पता चला। तब तक गंगाराम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत घटना की जानकारी अफसरों को दी। तलाशी में मिले कागजातों से उनकी शिनाख्त हुई। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। रात में ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। गंगाराम करीब एक माह पूर्व बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी से रिटायर हुए थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
साजिश की आशंका
पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद किसी गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है। एक माह पूर्व रिटायर हुए दरोगा के साथ एक्सीडेंट को सामान्य घटना नहीं मानने को लेकर चर्चाएं हैं। दूसरी ओर, परिजनों ने भी पूरे मामले की सघन जांच की मांग की है। कुछ पुलिसवालों का कहना है कि, एक्सीडेंट बेहद घातक और सुनियोजित प्रतीत होता है।
अज्ञात वाहन से कुचल कर रिटायर्ड दरोगा की मौत
नवंबर 08, 2012
0
Tags