Type Here to Get Search Results !

काशी विद्यापीठ में भरवाया जायेगा आनलाइन परीक्षा फार्म

ब्यूरो, वाराणसी.
काशी विद्यापीठ
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा के लिए इसबार आनलाइन परीक्षा फार्म भरवाया जायेगा, जिसके लिए जिले में आपरेटर तैनात किये जाएंगे। इस महीने के अंतिम सप्ताह से यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, दीक्षांत समारोह के चलते आनलाइन फार्म भरवाने की प्रक्रिया रोक दी गयी थी। विवि प्रशासन ने दीक्षांत समारोह बाद आनलाइन फार्म भरवाने का काम शुरू करने निर्णय लिया था। इसके लिए एजेंसी के जरिए जिलों में आपरेटर तैनात किये जाने हैं, जो वेबसाइट व आनलाइन फार्म भरने में होने वाली समस्या का समाधान करेंगे। संभावना है 25 दिसम्बर के बाद आनलाइन फार्म भरवाने का काम शुरू हो जायेगा। जानकारी हो कि विवि की वार्षिक परीक्षा मार्च से होनी प्रस्तावित है।