Type Here to Get Search Results !

साथी के पिस्तौल से सड़क पर खुद को मारी गोली

अजय मिश्र, मुंबई.
ठाणे के मल्हार टाकीज के पास बुधवार की रात भरी सड़क पर साथी के पिस्तौल से एक व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। 

साथी के पिस्तौल से सड़क पर खुद को मारी गोली ठाणे के गोखले रोड पर मृतक रोहित शहा बोरिचा (35) का मोबाईल शो रूम है। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे वह अपनी दुकान बंद करके सड़क पर घूम रहा था। इसी बीच वह जैसे ही मल्हार टाकीज के पास पहुंचा तो एकाएक अपने साथी का पिस्तौल निकाल कर खुद पर गोली चला ली। गंभीर रूप से घायल रोहित शहा को पास में ही स्थित होरिजन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली इतनी तेज चली कि बगल से गुजर रहा एक वृद्ध भी घायल हो गया। इसको भी होरिजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

सबसे बड़ा सवाल, पिस्तौल कहां से आई
जिस पिस्तौल से रोहित ने आत्महत्या की, वह उसके साथी की थी और उसका साथी कापुर बावड़ी इलाके में रहता है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि उसके पास साथी की पिस्तौल कहां से आ गया। सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि पैसों के लेन-देन के कारण ही उसे अपनी जान गंवानी पड़ी है। नौपाडा पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वैसे पुलिस का कहना है कि मृतक रोहित पिछले दो दिनों से तनाव में था। अनेक वर्षों से रोहित का परिवार ठाणे में व्यवसाय करता आया है, उसकी शादी भी हो चुकी थी। ऐसे उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।