Type Here to Get Search Results !

35 लाख की चरस सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

35 लाख की चरस सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में मादक पदार्थो की बिक्री की प्राप्त हो रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए रोक लगाने के लिए क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में स्वैट टीम लगाई गयी थी। स्वैट टीम ने 22 मार्च को 2 अभियुक्तो को भंसी पुल के समीप थाना पुवायां क्षेत्र में लगभग 3 किलो 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह चरस नेपाल के मार्ग से तस्करी की जा रही थी। इस चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 35 लाख रूपए कीमत है। गिरफ्तार अभियुक्त इकरार पुत्र उस्मान तथा यूनुस पुत्र तारिक निवासी नवदिया थाना खुटार को सम्बन्धित धाराओं में अपराध पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी स्वैट टीम हिमांशु निगम, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र यादव, कांस्टेबल राजकुमार, राम किशोर पटेल, मेंहदी हसन, शशी कुमार, रणवीर, रविशंकर तथा थाना पुवायां से सतीश कुमार वाजपेयी शामिल थे।