Type Here to Get Search Results !

जंगली सुअर ने युवक को किया गंभीर घायल

ब्यूरो, बेगमगंज.


जंगली सुअर के हमले से घायल प्रकाश उपचार कराता हुआ
जंगली सुअर के हमले से घायल प्रकाश उपचार कराता हुआ
समीपस्थ ग्राम पांडाझिर में खेत पर काम कर रहे युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे युवक का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। सुअर का हमला उतना तेज था कि, किसान की एक ऊंगली कट कर पूरी तरह अलग हो गई। घायल को अधिक रक्तस्त्राव होने से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पांडाझिर निवासी प्रकाश पुत्र कुंजीलाल हरिजन गांव के ही जयराम दाऊ के खेत पर पाइप उठा रहा था, कि अचानक झाड़ियों में छिपा बैठा जंगली सुअर सामने आ गया और उसने प्रकाश पर हमला कर दिया। प्रकाश अपने बचाव के लिए उससे संघर्ष करता रहा और चिल्लाकर आस-पास खेतों पर काम कर रहे किसानों को बुलाया। किसानों ने शोर मचाते दौड़ लगा दी तो उनको देख सुअर भाग गया। सुअर के हमले से प्रकाश के बायीं हथेली की एक ऊंगली कट कर लटक गई है और दाएं हाथ में भी जख्म हो गए। सिविल अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। घटना की सूचना थाना एवं वन विभाग को दे दी गई है।