Type Here to Get Search Results !

हाई टेन्शन तार के करेन्ट से युवती व युवक जल कर घायल

ब्यूरो, शाहजहांपुर। 

  हाई टेन्शन तार के करेन्ट से युवती व युवक जल कर घायल
खेत में चारा काटने गयी युवती को हाई टेन्शन तार से करेन्ट लगने से जल कर घायल हो गयी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना रौजा के ग्राम जलालपुर निवासी विजय पाल की 18 वर्षीय पुत्री पूजा खेत पर चारा काटने गयी थी। चारे की गठरी बांधने के बाद सिर पर लगकर चली तभी अचानक 11000 वॉट की विद्युत लाइन उसकी गठरी से टकरा गयी। इससे वह करेन्ट लगने से काफी झुलस गयी। इस गांव में 11000 विद्युत लाइन के तार काफी नीचे है, जिससे पहले भी कई घटनायें हो चुकी है। विद्युत विभाग की लापरवाही से यह घटना घटी।
उधर, थाना सिंधौली के ग्राम पिपरिया निवासी चन्द्रपाल पुत्र करन लाल अपनी टेलीविजन की दुकान में काम कर रहा था कि अधिक वोल्टेज आने पर करेंण्ट लगने से झुलस गया।
इधर, थाना कटरा के ग्राम नगरिया निवासी महेन्द्र की पत्नी शीला देवी (40) बीती रात चुल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक उनके कपडों ने आग पकड ली। जिससें वह गम्भीर जल कर घायल हो गयी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।