Type Here to Get Search Results !

सलकनपुर देवीधाम पहुंचे मुख्यमंत्री

ब्यूरो, सीहोर.

सलकनपुर देवीधाम पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर गुरूवार को सलकनपुर स्थित माँ विजयासन देवी धाम पहुंचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री आज सलकनपुर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर की परिक्रमा भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का विकास और जनकल्याण ही उनका लक्ष्य है, जिसे प्राप्त करने की उन्होंने आज माँ विजयासन से प्रार्थना की। इस मौके पर देवीधाम में बड़ी संख्या में आए श्रृद्धालुओं से मुख्यमंत्री सहज भाव से मिले और कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर वेयर हाउसिंग कारर्पोरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष वन विकास निगम गुरुप्रसाद शर्मा, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष पंजाबी, आजाद सिंह राजपूत सहित श्रद्धालु मौजूद थे।