Type Here to Get Search Results !

युवती ने फांसी लगाई, हालत गंभीर

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

युवती ने फांसी लगाई, हालत गंभीर
घर से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में बालिका ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। शंका होने पर परिवार के किसी सदस्य ने दरवाजा तोड़कर युवती को नीचे उतारा, जिसको गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सहेरामऊ दक्षिणी के ग्राम चांदापुर निवासी रामनरेश की 20 वर्षीय पुत्री अंजलि आज सुबह घर वालों से किसी बात को लेकर नाराज हो गयी और उसने कमरा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक है।