खंडवा और बुरहानपुर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज, सबसे कम वर्षा कटनी और श्योपुरकलां में
प्रदेश में 1 से 21 जून 2013 तक हुई वर्षा के आधार पर 46 जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। वहीं 2 जिलों में सामान्य और 2 जिले में सामान्य से कम वर्षा अंकित की गई। सर्वाधिक वर्षा वाले जिले में खंडवा और बुरहानपुर हैं।
अभी तक खंडवा में 59.8 मिलीमीटर वर्षा के विरूद्ध 245.3 मिलीमीटर और बुरहानपुर में 78.6 मिलीमीटर वर्षा के विरूद्ध 258.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं कटनी और श्योपुरकलां में सबसे कम वर्षा अंकित की गई है। कटनी में 47.9 मिलीमीटर के विरूद्ध 25.8 मिलीमीटर और श्योपुरकलां में 25.8 के विरूद्ध 20.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

सामान्य वर्षा वाले जिलों में सीधी और बालाघाट हैं। इसी प्रकार सामान्य से कम वर्षा वाले जिले में कटनी और श्योपुरकलां हैं।