Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल श्री यादव द्वारा नक्सली हमले की निंदा


राज्यपाल राम नरेश यादव
राज्यपाल राम नरेश यादव ने देश के विभिन्न हिस्सों में नक्सलियों द्वारा की जा रही हिंसक वारदातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित प्रदेश सरकारों से इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है।

राज्यपाल यादव ने कहा है कि उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए हिंसा का सहारा लेना कतई उचित नहीं है। ऐसी घटनाएँ कायराना हैं। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद ही समस्याओं के समाधान का सबसे सही मार्ग है।

ज्ञातव्य है कि पिछले तीन पखवाड़ों में नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़,बिहार और विगत दिवस झारखंड में बड़े आतंकी हमले किये गये हैं।

राज्यपाल ने घटना में मृतकों के प्रति गहन शोक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।