Type Here to Get Search Results !

डेरों की तलाशी में औजार जप्त

पन्ना टाइगर रिजर्व और छतरपुर वन मण्डल के संयुक्त दल ने आज अचानक बमीठा के पास ठहरे हुए घुमक्कड़ जाति के डेरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान रामस्वरूप आदिवासी के डेरे से वन्य-प्राणी नेवले के बाल, वन्य-प्राणी शिकार में प्रयुक्त होने वाले छोटे जाल, तीन चाकू, भाला एवं तरल पदार्थ से भरी 7 शीशी जप्त की गईं। आरोपी के विरुद्ध वन्य-प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छतरपुर वन-मण्डल द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आरोपी लखनऊ निवासी बताया जा रहा है।