Type Here to Get Search Results !

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को घर में घुसकर पीटा


रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

एक युवक करीब डेढ़ महीने से एक युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। इसका विरोध करने पर रविवार सुबह युवक उसके घर में घुस आया और अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर उसने युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आए लोगों को देखकर वह भाग गया। घटना की तहरीर थाने पर दे दी गई है। 

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को घर में घुसकर पीटाछेड़छाड़ करने वाला शबील उर्फ बबलू थाना सदर बाजार अंतर्गत मोहल्ला महमंद जलालनगर का है और सत्तापक्ष पक्ष के एक प्रभावशाली नेता का चचेरा भाई बताया जाता है।
डेढ़ महीना से वह पक्का तालाब मोहल्ला निवासी एक 17 वर्षीय लड़की के पीछे पड़ा था। कई बार उसे रास्ते में घेरा और निकाह करने का दबाव डाला। युवती ने साफ मना कर दिया। थाने पर तहरीर देकर युवती ने बताया कि आज सुबह वह घर पर अकेली थी तभी शबील घुस आया और जोर जबर्दस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।