Type Here to Get Search Results !

स्मैक वापसी के लिए स्मैकिए ने किया थाने में हंगामा

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

पुलिस अब स्मैकियों को किसी भी हालात में पकड़ना नहीं चाहती। एैसा ही एक स्मैकिया पुलिस के गले की हड्डी बन गया और उसने थाने के गेट पर हंगामा किया। 

 स्मैक वापसी के लिए स्मैकिए ने किया थाने में हंगामा

थाने के गेट पर स्मैकिये ने घंटेभर मचाया हंगामा

जेल में पहुंचा रहा था स्मैक, सूचना पर पुलिस ने दबोचा


आज दोपहर जेल में मिलाई के समय एक युवक अपना नाम बदल कर जेल में किसी से मिलाने आया था। उसने अपनी चप्पल के नीचे टेप से करीब 150 ग्राम चरस चिपका रखी थी। सदर पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। सदर इंसपेक्टर ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मय स्मैक के उस युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से स्मैक बरामद की। थाने लाने के बाद स्मैकिये ने अपना नाम गोविंद व मोहल्ला खिरनी बाग बताया। कुछ देर थाने में रूकने के बाद युवक ने नाटक फैलाना शुरू कर दिया। मुंह से झाग गिराने लगा तो पुलिस स्टाफ घबरा गया। इंस्पेक्टर ने उसे भगाने का आदेश दे दिया। मगर युवक चला तो गया मगर कुछ ही पलों बाद वह फिर लौट आया उसने अपने शरीर पर अनगिनत ब्लेड के चीरे लगा लिये और लहुलुहान होकर थाने में वापस आ गया अब पुलिस उसे भगा रही थी और वह थाने में घुस रहा था कि मेरा स्मैक मुझे दिया जाये अन्यथा मै अपना सिंर यहीं काट लूंगा काफी देर तक थाने गेट पर हंगामा मचा रहा और पब्लिक तमाशा देखती रही।