Type Here to Get Search Results !

फैक्ट्रियों का प्रदूषण ग्रामीणों के लिए बना जहर

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

जनशक्ति सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। 

फैक्ट्रियों का प्रदूषण ग्रामीणों के लिए बना जहर
जनशक्ति सेवा समिति ने प्रदर्शन कर दिया डीएम को ज्ञापन

ज्ञापन में कांट रोड पर जमौर क्षेत्र में लगी फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं को बंद कराए जाने व फैक्ट्रियों से फैलने वाले प्रदूषण पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि जिला अस्पताल में मरीजों के साथ दुव्यवहार किया जाता है। इसकी शिकायत कई बार सीएमएस से की गई, लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार नहंी हुआ। ज्ञापन देने वालों में अनुराग यादव, प्रमोद शुक्ला, दीपक करमाली, सोनू खुराना, मोहित, अमरीश, कार्तिक गुप्ता, गोल्डी, रजत, अजय, धर्मपाल, राजेश आदि मौजूद रहे।