Type Here to Get Search Results !

सब-जूनियर नेहरू हाकी में मप्र ने पंजाब को 10-0 से धोया

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.

  सब-जूनियर नेहरू हाकी में मप्र ने पंजाब को 10-0 से धोया
दिल्ली स्थित शिवाजी स्टेडियम में 18 से 30 अक्टूबर, 2014 तक आयोजित 32वें नेहरू सब-जूनियर हाकी टूर्नामेंट में आज मध्यप्रदेश राज्य हाकी अकादमी भोपाल की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) से सुपर लीग का आखिरी मैच 10-0 से एकतरफा जीतकर सेमी फायनल में अपनी जगह बना ली। मैच में अकादमी के खिलाड़ी उमर और सोहेल ने 3-3 तथा अमीन, अविनाश, हिमांशु और विवेक ने 1-1 गोल किये। अकादमी की टीम को मिली इस विजय पर खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बधाई दी है। सेमी फायनल 29 अक्टूबर को एवं फायनल मैच 30 अक्टूबर को खेला जायेगा।