Type Here to Get Search Results !

आमने सामने बाइक टकराने से 3 घायल, 2 गंभीर

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

ग्राम सागोनी के मोड़ पर आमने सामने बाइक टकराने से तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल एक वाहन से पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर हालत देखते हुए तत्काल भोपाल रेफर किया गया है।
आमने सामने बाइक टकराने से 3 घायल, 2 गंभीर
पुलिस के अनुसार मरखेड़ा टप्पा निवासी उमाकांत शर्मा अपने साथ मलखानसिंह एवं शैलेन्द्र के साथ बाइक से अपने गांव वापिस जा रहे थे, तभी सामने से एक अन्य बाइक पर मानसिंह आदिवासी पुत्र भैयालाल निवासी कंजेला अचानक सामने आ गया। इससे बैलेंस बिगड गया और दोनों बाइक आमने सामने टकरा गई, जिससे दोनो बाइक चालक व एक अन्य घायल हो गए। इनको सिविल अस्पताल लाया गया, यहां से बेहाशी की हालत में उमाकांत शर्मा तथा मानसिंह आदिवासी को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है। मलखानसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। एक अन्य सवार शैलेन्द्र को मामूली चोट आई है। बाइक की भिडंत इतनी भीषण थी कि एक बाइक का अगला टायर फट गया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।