Type Here to Get Search Results !

स्नूकर चैंपियन कमल चावला मिले खेल मंत्री सिंधिया से

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से मंगलवार को राज्य मंत्रालय में अन्तरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला ने सौजन्य भेंट की। गौरतलब होगा कि चावला ने हाल ही में पाकिस्तान में आयोजित ऐशियन स्नूकर चेम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह स्वर्ण पदक पाकिस्तान के खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर हासिल किया है। खास यही कि, चावला का परिवार भोपाल के भेल इलाके में रहता है और राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने वाले पहले खिलाड़ी हैं।