Type Here to Get Search Results !

मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

रेलिक रिपोर्टर, बामनिया.

मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
मां अंबिका मंदिर चौराहा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। दीपावली के दूसरे दिन आयोजित होने वाले इस अन्नकूट महोत्सव में मां अंबिका के चरणों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्रद्वालुओं की महती उपस्थिति में महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ। मां अंबिका मंदिर सेवा समिति एवं नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा आयोजन को सफ लतम रूप प्रदान किया गया।
दीपावली त्यौहार के बाद बाजार सूने

दीपावली त्यौहार के बाद बाजार सूने
शनिवार को लगने वाला बामनिया का हाट बाजार सूना रहा। दीपावली त्यौहार के बाद आने वाला यह हाट बाजार सूना रहा। भीडभाड से भरा रहने वाला हाट बाजार आज खाली नजर आया। दुपहिया एवं चार पहिया वाहन भी आसानी से गुजरते दिखाई दिए। व्यवसायी भी न्यूनतम ग्राहकी के बीच व्यवसाय करते देखे गए। व्यापारियों को उम्मीद है कि, अगले सप्ताह से बाजार में फिर से पुरानी रौनक लौट आएगी।