Type Here to Get Search Results !

महिंद्रा ला रही है मारुति स्विफ्ट जैसी कार

कोमलावल्ली नायर, चेन्नई.

महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पेक्ट एसयूवी की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। कंपनी ने इस कार को एस 101 कोडनेम दिया है। 

भारत में यह कार 2015 में लॉन्च की जाएगी। इस कार का मुकाबला फोर्ड ईको स्पोर्ट से होगा। पूरी तरह से काले कवर में ढकी हुई महिंद्रा कॉम्पेक्ट एसयूवी को चेन्नई की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है। 
इसकी फ्रंट सीट बेंच टाइप की नजर आ रही है, जिसकी तस्वीर नहीं खींची जा सकी। इस कार का साइज काफी हद तक मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसा है। इसकी लंबई 4 मीटर में अंदर है। हांलाकि इसका डिजाइन अभी पूरी तरह तैयार नहीं किया गया है।