Type Here to Get Search Results !

गोविंदा की बेटी नर्मदा का फिल्मी नाम होगा टीना

जमीर सिद्दीकी, मुंबई.

गोविंदा की बेटी नर्मदा आहूजा का फिल्मी नाम टीना होगा और टीना बनने के बाद नर्मदा बॉलीवुड नहीं बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से अपना पहला डेब्यू करेंगी। खबरों के मुताबिक नर्मदा, एक पंजाबी फिल्म में मशहूर एक्टर और गायक गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली फिल्म में नजर आएंगी।

कई सालों की चर्चाओं के बाद पंजाबी फिल्म से करेगी शुरुआत

गौरतलब होगा कि, कई सालों से गोविंदा की बेटी के बॉलीवुड में करियर शुरू करने की चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया। कभी पटकथा पसंद नहीं आने और कभी स्टार कास्ट को लेकर अडंगे लगते रहे। दूसरी ओर यह भी कहा जाता रहा कि, नर्मदा का चेहरा अपने पिता गोविंदा से मिलता जुलता होने से भी परेशानी आई। नर्मदा का चेहरा काफी बड़ा होने से कई हीरो ने साथ काम करने से मना कर दिया। इसके अलावा नर्मदा शुरु में बहुत मोटी भी थी, जिससे निर्माताओं ने मोटी हीरोइन पर पैसा लगाने से मना कर दिया। यह भी कहा गया कि, नर्मदा किस या अंतरंग सीन नहीं करेंगी। 

नर्मदा उर्फ टीना आहूजा और गिप्पी
नर्मदा उर्फ टीना आहूजा और गिप्पी
आपको बता दें कि नर्मदा के पहले हीरो बनने वाले गिप्पी ग्रेवाल को ‘अंगरेजी बीट’ से पॉपुलरिटी मिली थी। इस गाने में यो यो हनी सिंह भी थे। इस ट्रैक को दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल में भी यूज किया गया था। 
खबर के मुताबिक नर्मदा की करीबी दोस्त ने बताया, कि नर्मदा को घर में टीना कह कर ही बुलाते थे, इससे फिल्मों में काम करने पर यही नाम रखने का सुझाव दिया गया। यह नाम हीरोइन के हिसाब से ठीक है और हिट होने की गांरटी भी है। वैसे भी गोविंदा का असल नाम गोविंद आहूजा था, लेकिन फिल्मों में गोविंदा के नाम से कामयाबी हासिल की।