Type Here to Get Search Results !

महिला हाकी अकादमी की तीन खिलाड़ी जाएंगी न्यूजीलैंड

 रेलिक रिपोर्टर, भोपाल

महिला हाकी अकादमी की तीन खिलाड़ी जाएंगी न्यूजीलैंड
मध्यप्रदेश राज्य महिला हाकी अकादमी ग्वालियर की तीन खिलाड़ियों का न्यूजीलैण्ड में 3 से 15 नवम्बर, 2014 तक आयोजित होने वाले अंडर-21 महिला हाकी टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय महिला हाकी टीम अंडर-21 में चयन हुआ है। 

राष्ट्रीय महिला जूनियर हाकी टीम में चयन होने के बाद न्यूजीलैण्ड में 3 से 15 नवम्बर तक टेस्ट सीरीज खेलेंगी

न्यूजीलैण्ड-भारत हाकी टेस्ट सीरीज के लिए अकादमी की खिलाड़ी करिश्मा यादव, प्रियंका वानखेड़े और प्रीति दुबे के चयन होने पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है। चयन के बाद तीनों खिलाड़ियों ने खेलमंत्री से सौजन्य भेंट की। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और सफलता अर्जित कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया।