Type Here to Get Search Results !

झाबुआ के बाडी बिल्डरों का किया गया सम्मान

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.

झाबुआ के बाडी बिल्डरों का किया गया सम्मान
जय बजरंग व्यायाम शाला की परंपरा अनुसार शनिवार को सायं 5.40 बजे पाठ एवं महाआरती कर मप्र बॉडी बिल्डिंग एसोशिएसन द्वारा सीहोर में आयोजित 54वीं मिस्टर एमपी सीनीयर, जूनियर, प्रतियोगिता में सफ लता प्राप्त करने वाले खिलाडी गुलाब सिंग गुडिया, शिव भूरिया, दिवान मचार, अजय देवडा, संजय डामोर, विकास नलवाया, विजय मकोडिया का सम्मान किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मोहनलाल माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए राष्टÑीय खिलाडी सुशील वाजपेयी को झाबुआ जिले से खिलाडी तैयार किये जाने पर बधाई दी व भविष्य में और अधिक खिलाडियों को तैयार किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी। जय बजरंग व्यायाम शाला के राजेश बारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में सफ लता प्राप्त करने वाले खिलाडियों को राष्टय खिलाडी वाजपेयी व साथी खिलाडियों द्वारा बधाई दी गई।