Type Here to Get Search Results !

रैली निकालकर कम्यूनिस्ट पार्टी ने सौपा आवेदन

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया की जिला इकाई द्वारा बुधवार को मौन रैली निकाली गई एवं कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मनीष यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


रैली निकालकर कम्यूनिस्ट पार्टी ने सौपा आवेदनपार्टी के जिला संयोजक एडविन ओलडन्स निवासी माधोपुरा ने बताया कि उनको पार्टी द्वारा आगामी नगर पंचायत चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 10 नवंबर को मनीष एवं एक अन्य ने जिला न्यायालय परिसर के गेट के पास उन्हें रोककर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ जो रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है, उसे वापस ले लो, नही तो जान से मार देंगे। साथ ही कहा कि अगर मेघनगर नगर पंचायत में पार्टी से प्रत्याशी उतारे, तो झूठे प्रकरण में फं सा देगे। आवेदन में मनीष यादव के पिता पर भी आरोप लगाए गए एवं कहा गया कि उनके द्वारा धमकाया जा रहा है। आवेदन में कार्रवाई की मांग की गई। आवेदन देते समय पार्टी के मंजूर अहमद कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।