Type Here to Get Search Results !

अपहरणकर्ता बाइक पर उठा ले गए लड़की को

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
 
ग्राम कोहनिया से एक पंडित की लड़की का अपहरण होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात से नाराज पंडित समाज ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हंगामा किया।
बेगमगंज थानान्तर्गत ग्राम कोहनिया में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में से एक रवि राठौर पिता प्रदीप राठौर निवासी मायापुरी नगर धार अपने दो अज्ञात साथियों के सहयोग से गांव के एक पंडित की लड़की को बाइक पर उठाकर ले गया। 


अपहरणकर्ता बाइक पर उठा ले गए लड़की को

ग्राम कोहनिया के पंडित समाज की लड़की के अपहरण के बाद हंगामा

इसकी खबर लगते ही लड़की के भाई ने थाना बेगमगंज पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस द्वारा प्रभारी कार्रवाई नही ंकरने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भोपाल पहुंचकर गृहमंत्री बाबूलाल गौर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पीड़ित परिवार ने कहा है कि, आरोपी रवि राठौर उसके पिता प्रदीप राठौर और उसके मालिक पप्पी चावला प्रो. चावला ट्रांसपोर्ट धार पर पुलिस कार्रवाई नहीं करते हुए उन्हें संरक्षण दे रही है। इससे ब्राहम्ण समाज में आक्रोश है, समाज के प्रमुखों ने लड़की बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।