बरेली फर्रुखाबाद हाई वे पर अतिथि होटल के आगे स्कूल बंद होने के बाद घर जा रहे साईकिल सवार बारह वर्षीय छात्र को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ।
ग्राम पंचायत कोला के मझरा रैपुरा का रंजीत कुमार
उर्फ ब्रजेश सेठ सियाराम इंटर कालेज में कक्षा 6 का छात्र था। स्कूल में
उसके पेपर चल रहे थे। रोजाना की तरह वह अपने गांव के अन्य बच्चों के साथ
स्कूल के लिए आया, लेकिन आज स्कूल बंद था। ऐसे में वह साथियों के साथ घर जा
रहा था। जैसे ही वह अतिथि होटल के थोडा सा आगे बढा तभी बरेली की ओर से आ
रहे अज्ञात ट्रक ने उसको टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो
गयी। ट्रक फर्रुखाबाद की ओर भाग गया। उसके साथियो ने घर पर सुचना दी सूचना
पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस ने छात्र के शव को अस्पताल भेज
दिया था। इस बालक के पिता सतीश की तीन महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो
गयी थी, मृतक रंजीत ही अपने छह भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से
उसकी मां निर्मला का रो रो कर हालत खराब है।