Type Here to Get Search Results !

सलमान ने दिया मोदी को बहन की शादी का न्यौता

रेलिक रिपोर्टर, नई दिल्ली.

सलमान अपनी छोटी बहन अर्पिता की शादी का वेडिंग कार्ड देने पहुंचे पीएम हाउस
 
सलीम खान और नरेंद्र मोदी की दोस्ती के चलते अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी बहन अर्पिता की शादी का न्यौता देते हुए आने की मनुहार की। सलमान इन दिनों फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में हैं। 


इसी दौरान सल्लू ने अपनी बहन अर्पिता की शादी का न्यौता देने के लिए मोदी से समय मांगा और प्रधानमंत्री निवास पहुंचे। प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी थीं, जिन्होंने मोदी को वेडिंग कार्ड दिया। 

अर्पिता+आयुष
आयुष+अर्पिता
गौरतलब होगा कि सलीम खान की बेटी अर्पिता की शादी लंबे अरसे से उनके दोस्त रहे दिल्ली के उद्योगपति आयुष शर्मा के साथ हो रही है। इस शादी के जश्न की तैयारियों में खान परिवार जुटा हुआ है। दोनों की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में होगी। सलमान खान ने इस पूरे होटल को एक हफ्ते के लिए बुक कर लिया है और इसके लिए तीन करोड़ रुपये चुकाए गए हैं।
गौरतलब है पीएम मोदी ने अपने स्वच्छ भारत अभियान में सलमान को नामिनेट किया था। मोदी के कहने पर ही सलमान इस अभियान से जुड़े थे। इससे पहले भी गुजरात काइट फेस्टिवल के दौरान दोनों की मुलाकÞात हुई थी। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन सलीम खान और नरेंद्र मोदी की वर्षो पुरानी दोस्ती पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।