Type Here to Get Search Results !

कोंचिग के लिए आया छात्र लापता

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

कोंचिग के लिए आया छात्र लापता
ग्राम चंदोरिया से कोंचिग के लिए बेगमगंज आया कक्षा दस का छात्र कोंचिग के बाद से लापता हो गया जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट थाना बेगमगंज में दर्ज कराई गई है। छात्र के लापता होने से तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
ग्राम चंदोरिया निवासी मूरतसिंह राज का 15 वर्षीय पुत्र जसवंतसिंह राज उत्कृष्ट स्कूल बेगमंगज में कक्षा दस का छात्र है वह प्रतिदिन की तरह सुबह के समय बेगमगंज हनुमानबाग में कोंचिंग के लिए गुरूवार को आया था लेकिन घर वापिस नहीं पहुंचा। सभी रिश्तेदारों में ढूंढने के बाद शनिवार को थाना बेगमगंज में गुम इन्सान कायम किया जाकर आसपास के थानों को छात्र के गुम होने की सूचना दी गई है।