Type Here to Get Search Results !

सब-जूनियर नेहरू हाकी टूर्नामेंट विजेता मिले खेल संचालक से

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.

मध्यप्रदेश राज्य हाकी अकादमी भोपाल के सब-जूनियर नेहरू हाकी टूर्नामेंट विजेता खिलाड़ियों ने संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन से सौजन्य भेंट की और अपनी जीत के बारे में बताया। 

सब-जूनियर नेहरू हाकी टूर्नामेंट विजेता मिले खेल संचालक से

खेल संचालक जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डॉं. विनोद प्रधान, ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी एवं राज्य हाकी अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकार अशोक कुमार ध्यानचंद तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर,14 को दिल्ली स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 32वीं नेहरू सब-जूनियर हाकी टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश राज्य हाकी अकादमी की टीम ने ओडिसा को 3-1 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया।