Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता आज से

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल
 
टीटी नगर स्टेडियम स्थित टेनिस कोर्ट में 26 नवम्बर से एक दिसम्बर-2014 तक अखिल भारतीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 


अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता आज से
-टीटी नगर टेनिस कोर्ट में 1 दिसंबर तक चलेगी प्रतियोगिता
-मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह करेंगे शुभारंभ

 
 प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 नवम्बर को सांय 4.00 बजे पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सिविल सेवा के प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ी भागीदारी कर रहे है।
अखिल भारतीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन द्वारा अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपा गया है और सभी जरूरी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की गई है।