Type Here to Get Search Results !

युवक के सिर पर बांका मार कर किया घायल

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर
बीती रात लघुशंका के लिए घर के बाहर निकले एक युवक के सिर में किसी बदमाश ने बांका मार दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचेत होने के कारण घटनाक्रम का पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।


युवक के सिर पर बांका मार कर किया घायल
थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम राघवपुर सिकंदरपुर निवासी नेतराम का 25 वर्षीय पुत्र रामअवतार ट्रैक्टर चालक है और गांव के अनिल सिंह का ट्रैक्टर चलाता है। उसके दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। जबकि रामअवतार अपनी मां के साथ पुस्तैनी घर में रहता है। बीती रात वह लघुशंका के लिए उठा और दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वह चुपचाप आकर रजाई ओढ़कर लेट गया। आहट होने के कारण मां पूनम ने उसे आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। जिस पर मां ने रजाई हटाकर देखा तो उसे लहूलुहान देखकर चीख निकल गई। वह अचेत था। रात में ही भाई हरिपाल उसे निगोही सीएचसी ले गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार उसके सिर पर धारदार हथियार का घातक प्रहार किया गया है। उस पर हमला किसने और क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। परिजन उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।