Type Here to Get Search Results !

पूजा, अंगुरी और कुंदन की शानदार जीत

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद.

पूजा, अंगुरी और कुंदन की शानदार जीत
27 नवंबर निप्र. राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर में संपन्न हुई, जिसमें शासकीय हाईस्कूल मठमठ तहसील पेटलावद से पूजा मानसिंह मेड़ा निवासी पोलारूंडा ने 1500 मीटर दौड़ मेंं प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया।

संभागीय प्रतियोगिता जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाया छात्राओं ने स्थान

 इसी तरह से 3000 मीटर दौड़ में अंगुरी वसुनिया ने द्वितीय स्थान व कुंदन गरूड़ा ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों बालिकाओं ने संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन्हे संस्था प्रभारी भीमसिंह कटारा, क्रीड़ा प्रभारी कैलाशचंद्र पाटीदार व सभी शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने बधाईयां दी।